,

Gwalior Firing Case: ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को तीन गोलियां लगीं; ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Gwalior Firing Case

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Firing Case ग्वालियर में मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। घटना में युवक को तीन गोलियां लगी हैं। घायल को तत्काल जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मकान की ओर जा रहा था युवक, तभी हुआ हमला

Gwalior Firing Case जानकारी के मुताबिक, लाल टिपारा इलाके में लाखन शर्मा अपने मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार से आए कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों के साथ दो बाइक सवार भी मौजूद थे।

लाखन शर्मा के मुताबिक, कार सवार छोटू, अमित और बलराम पटसारिया के साथ आए दो बाइक सवारों ने उन पर गोली चलाई। फायरिंग में लाखन शर्मा को तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

तीन गोलियां लगने के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Gwalior Firing Case फायरिंग में घायल लाखन शर्मा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Gwalior Firing Case घटना के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार, फायरिंग के बाद काफी देर तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि घटना को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

फिलहाल पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही फायरिंग की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Read this: Vande Mataram 150 Years: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर जामताड़ा में राष्ट्रभाव की गूंज, पांच स्थानों पर सामूहिक गायन

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…