BY: Yoganand Shrivastva
Surat Road Accident गुजरात के सूरत जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुंबई से गुजरात के पाटन जिले स्थित शंखेश्वर जैन तीर्थ के दर्शन के लिए जा रहे थे।
धातवा गांव के पास हुआ हादसा
Surat Road Accident पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कामरेज तालुका के धातवा गांव के पास हुआ। कार मुंबई से दिल्ली की ओर भारतमाला एक्सप्रेसवे पर जा रही थी। इसी दौरान कामरेज पुलिस थाना क्षेत्र में पांचवीं लेन में खड़े डंपर से कार की टक्कर हो गई।
कामरेज पुलिस थाने के निरीक्षक आरबी गोजिया के अनुसार, शुरुआती जानकारी में कार की रफ्तार काफी तेज होने की बात सामने आई है। हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
चारों मृतक मुंबई के रहने वाले
Surat Road Accident हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राजीव जैन, जयंती दोशी, प्रवीण जैन और संजय खेमचंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच थी और सभी मुंबई के रहने वाले थे।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में शामिल राजीव जैन मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे और मुंबई में उनकी ज्वेलरी की दुकान थी। चारों लोग गुजरात के शंखेश्वर जैन तीर्थ स्थल जाने के लिए निकले थे।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
Surat Road Accident हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार की रफ्तार कितनी थी और आखिर किन परिस्थितियों में वह सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई।
पुलिस द्वारा सड़क पर डंपर खड़े होने से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे की पूरी परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।


