,

Tilottama Fashion Exhibition: टेल्को क्लब में सजा तिलोत्तमा का प्री-पूजा फैशन बाजार, 24 स्टॉल पर खरीदारी का मौका

Tilottama Fashion Exhibition

Report: Prem Shrivastva

Tilottama Fashion Exhibition जमशेदपुर के टेल्को क्लब में शुक्रवार से तिलोत्तमा 6th Edition प्री-पूजा प्रीमियम फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन कम सेल की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 18, 19 और 20 सितंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्रह्मानंदम अस्पताल के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. ए.के. आर्या एवं श्रीमती आर्या ने किया।

प्रदर्शनी में जमशेदपुर, कोलकाता और हैदराबाद के कुल 24 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां एथनिक और डिजाइनर साड़ियां, कुर्ती, हैंडमेड एवं कस्टमाइज्ड ज्वेलरी, होम डेकोर, लड्डू गोपाल की पोशाक, बैग, बेडशीट, कॉस्मेटिक्स समेत फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कई उत्पाद उपलब्ध हैं।

पूजा से पहले एक ही जगह खरीदारी का मौका

Tilottama Fashion Exhibition प्री-पूजा सीजन को देखते हुए प्रदर्शनी में लोगों को एक ही जगह पर अलग-अलग तरह के उत्पाद और नए डिजाइन देखने के साथ खरीदारी करने का अवसर मिल रहा है। प्रदर्शनी आम लोगों के लिए सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी।

आयोजकों ने शहरवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की

Tilottama Fashion Exhibition आयोजक अंतरा चक्रवर्ती ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य पूजा से पहले लोगों को फैशन, सजावट और दैनिक उपयोग से जुड़े उत्पादों की खरीदारी के लिए एक ही स्थान पर बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है।

उन्होंने शहरवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध उत्पादों का अवलोकन करने और खरीदारी करने की अपील की।

Read this: Machalpur Tehsildar: कलेक्टर के निरीक्षण में उपतहसील कार्यालय में नहीं मिले प्रभारी तहसीलदार, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में अब तक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस

Semicon India 2026: CM मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर कंपनियों से किया संवाद, निवेश पर चर्चा

Semicon India 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली