,

Nalkheda Car Accident : नलखेड़ा में बड़ा हादसा, बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 की मौत

Nalkheda Car Accident baglamukhi-temple

by; vijay yadav

Nalkheda Car Accident : आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार तेज बहाव वाले बरसाती नाले में बह गई। हादसे में कार सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं।

Nalkheda Car Accident : दर्शन के बाद लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं का समूह उज्जैन से टैक्सी लेकर नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर पहुंचा था। मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला उफान पर था।

कार जैसे ही नाले के पास पहुंची, वह तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बह गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल को मौके पर बुलाया गया।

Nalkheda Car Accident : रेस्क्यू टीम ने कार को बाहर निकाला

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी प्रयास के बाद पानी के तेज बहाव के बीच कार को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक कार में सवार सभी आठ लोगों की जान जा चुकी थी।

मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को लेकर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी जानिए : Chanakya Niti for Parenting : बच्चों को काबिल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनाएं चाणक्य के ये 4 सूत्र, परवरिश में आएंगे बेहद काम

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…