,

Rajasthan Local Body Election Result राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस से आगे निकली भाजपा; कई नगर निकायों में बड़ी जीत

Rajasthan Local Body Election Result

BY: Yoganand Shrivastva

Rajasthan Local Body Election Result राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद अलग-अलग नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। शुरुआती रुझानों और घोषित नतीजों में भारतीय जनता पार्टी कई जगह कांग्रेस से आगे नजर आ रही है। राजस्थान में कुल 309 नगर निकायों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था।

309 नगर निकायों में हुआ था चुनाव

Rajasthan Local Body Election Result राजस्थान के 309 नगर निकायों में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। पहले चरण में 9 सितंबर को 162 निकायों में मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 निकायों के लिए वोट डाले गए। पहले चरण में मतदान प्रतिशत 76.41 रहा, जबकि दूसरे चरण में 71.69 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान 74.05 प्रतिशत रहा।

Rajasthan Local Body Election Result पहले चरण में अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा नगर निगम समेत 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाओं में चुनाव हुए। दूसरे चरण में जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली समेत छह नगर निगम, 24 नगर परिषद और 117 नगरपालिकाओं में मतदान हुआ।

जयपुर, कोटा और उदयपुर में बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत

Rajasthan Local Body Election Result जयपुर नगर निगम में अब तक घोषित नतीजों में बीजेपी ने 69 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 50 और निर्दलीयों को 11 सीटें मिली हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।

कोटा नगर निगम में अब तक 83 वार्डों के नतीजे सामने आए हैं। इनमें बीजेपी ने 50, कांग्रेस ने 30 और निर्दलीयों ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की है। उदयपुर नगर निगम में बीजेपी ने 80 में से 53 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 23, निर्दलीयों को तीन और सीपीआई(एम) को एक सीट मिली।

भीलवाड़ा में भी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। पार्टी ने 70 में से 45 वार्ड जीते, जबकि निर्दलीयों को 15 और कांग्रेस को 10 सीटें मिलीं। वहीं बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने 42 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया। बीजेपी को 27, निर्दलीयों को 10 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को एक सीट मिली।

अजमेर और पाली में कांग्रेस आगे, जोधपुर में कांटे का मुकाबला

Rajasthan Local Body Election Result अजमेर नगर निगम में कांग्रेस 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 32 और निर्दलीयों को 11 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा पूरा नहीं होने के कारण यहां निर्दलीय पार्षद अहम भूमिका में रहेंगे।

पाली में कांग्रेस ने 29 वार्ड जीते हैं, जबकि बीजेपी को 21 और निर्दलीयों को 11 सीटें मिली हैं। जोधपुर नगर निगम में 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित होने तक बीजेपी और कांग्रेस 44-44 सीटों पर बराबरी पर थीं, जबकि निर्दलीयों के खाते में 11 सीटें हैं।

अलवर में बीजेपी ने 65 में से 28, कांग्रेस ने 23 और निर्दलीयों ने 13 सीटें जीतीं। भरतपुर में निर्दलीय 38 सीटों के साथ सबसे आगे रहे, जबकि बीजेपी को 20 और कांग्रेस को सात सीटें मिलीं। इसके अलावा सवाई माधोपुर, चोमू, बाड़मेर, भिवाड़ी, सुजानगढ़, फलोदी और चित्तौड़गढ़ समेत कई निकायों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

राजस्थान निकाय चुनाव के परिणाम को सत्तारूढ़ बीजेपी के पिछले ढाई साल के कामकाज से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बीजेपी ने जहां बड़े बहुमत के साथ जीत का दावा किया है, वहीं कांग्रेस ने चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत होने की बात कही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जेन जी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज है और राजस्थान में युवाओं ने प्रधानमंत्री की योजनाओं को सराहा है। वहीं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए और कहा कि किसी भी तरह की दादागीरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

Read this: Mumbai Ganesh Chaturthi 2026 : लालबाग के राजा के लिए जमीन देने वाली मुस्लिम महिला कौन थी, पहली स्थापना कब और किसने की थी? जानिए पूरी कहानी

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना