,

Katihar Vikram Missing: कटिहार में महानंदा नदी में डूबे 13 वर्षीय विक्रम का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सघन तलाशी अभियान जारी

Katihar Vikram Missing

संवाददाता: मनोज कुमार कटिहार

Katihar Vikram Missing कटिहार के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में महानंदा नदी में डूबे 13 वर्षीय किशोर विक्रम कुमार यादव की तलाश रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। एसडीआरएफ की टीम ने नदी के गहरे पानी और तेज बहाव के बीच घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।

मवेशियों के लिए घास काटने नदी पार गया था विक्रम

Katihar Vikram Missing शेखपुरा पंचायत के पीपल टोला निस्ता गांव के समीप शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे रोशनगंज निवासी बैजनाथ यादव का 13 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार यादव मवेशियों के लिए घास काटने नदी के पार गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घास काटने के दौरान किनारे पर पानी पीते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तेज धारा में वह बहने लगा।

Katihar Vikram Missing नाव चलाने वाले घटवाल ने बताया कि किशोर करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर डूबता दिखाई दिया था। उसे बचाने के लिए दो महिलाएं भी पानी में उतरीं, जिन्हें पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक विक्रम पानी की गहराई में ओझल हो चुका था।

दूसरे दिन भी एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन

Katihar Vikram Missing घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर विक्रम की तलाश शुरू की और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। कदवा सीओ पिंटू चौधरी और बलिया बेलौन थाना पुलिस की पहल पर एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को ही मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

रविवार सुबह एसडीआरएफ के जवानों ने नाव और आधुनिक उपकरणों की मदद से दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया। नदी में तेज करंट और अत्यधिक गहराई के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। देर शाम तक अभियान जारी रहा, लेकिन विक्रम का पता नहीं चल सका।

इकलौते बेटे की तलाश में बिलख रहे पिता

Katihar Vikram Missing इकलौते बेटे के नदी में डूबने की खबर मिलते ही उसके पिता बैजनाथ यादव कोलकाता से सीधे घटनास्थल पहुंचे। नदी किनारे उनका और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार देर शाम तक मुखिया प्रतिनिधि इकबाल हुसैन, मुखिया पति मोहम्मद अरब, सरपंच मनोज कुमार शर्मा और समिति प्रतिनिधि संजय यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण नदी किनारे मौजूद रहे।

ग्रामीण एसडीआरएफ जवानों के साथ विक्रम के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे रहे। नदी का तेज बहाव और गहराई तलाशी अभियान में लगातार चुनौती बनी हुई है।

Read this: Gold Silver Price 14 Sep 2026 : गणेश चतुर्थी पर सोना-चांदी सस्ता, 22 कैरेट गोल्ड ₹1.41 लाख पर आया, आज के ताजा रेट देखें