,

Ladli Behna 40th Installment : 40वीं किस्त से खिले लाड़ली बहनों के चेहरे, 1.25 करोड़ खातों में पहुंची ₹1835 करोड़ की राशि

Ladli Behna 40th Installment cm mohan

by: vijay yadav

Ladli Behna 40th Installment : आगर-मालवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आगर-मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी की। सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,835 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई।

Ladli Behna 40th Installment cm mohan

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों की भी सौगात दी। उन्होंने करीब ₹226 करोड़ की लागत वाले 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जबकि ₹28 करोड़ की लागत से तैयार 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, अधोसंरचना और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

Ladli Behna 40th Installment cm mohan

Ladli Behna 40th Installment : लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को भी लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र बालिकाओं को चेक वितरित किए। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को भी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में मौजूद महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। आगर-मालवा में आयोजित यह कार्यक्रम महिला कल्याण के साथ-साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं के शुभारंभ और लोकार्पण का भी प्रमुख अवसर रहा।

ये भी जानिए : Ravi Shastri on Modi : मोदी, पुतिन और जिनपिंग को एक साथ देखकर रवि शास्त्री ऐसा क्या कह गए कि सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रोल

Gwalior Fight Video: माधौगंज में संग्राम,जरा सी बात पर चले लाठी डंडे

Gwalior Fight Video मामला माधौगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां

Gwalior Fight Video: माधौगंज में संग्राम,जरा सी बात पर चले लाठी डंडे

Gwalior Fight Video मामला माधौगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां

Karera Police FIR: सोशल मीडिया कमेंट को लेकर थाने पहुंचे श्रद्धालु

Karera Police FIR मामले में करैरा थाने में उस वक्त माहौल बदल

Cattle Accident: नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार का कहर, 12 मवेशियों की मौत, 2 गंभीर

Cattle Accident का मामला कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र से सामने

BJP के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन; CM योगी ने जताया दुख

BJP लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और

UP DM Meeting: 33 जिलों के डीएम को लखनऊ बुलाया गया, प्रशासनिक बैठक को लेकर तेज हुई हलचल

UP DM Meeting लखनऊ में सोमवार को होने वाली महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक

Minor Rape Case : नाबालिग को मुंबई ले जाकर दुष्कर्म, जयपुर से आरोपी गिरफ्तार

Minor Rape Case में इंदौर की हीरानगर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग

Employment Fair: खंडवा के हरसूद में रोजगार मेले का आयोजन, मंत्री विजय शाह ने किया उद्घाटन

Employment Fair का आयोजन खंडवा जिले के हरसूद क्षेत्र के चारखेड़ा स्थित