,

Pichhore School Bus Firing: बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, चालक से मारपीट के बाद चार गोलियां चलाईं

Pichhore School Bus Firing

Report: Santosh Saravgee

Pichhore School Bus Firing डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र में अपराध का एक और गंभीर मामला सामने आया है। टेकनपुर स्थित ग्लोरियस स्कूल की बच्चों से भरी बस पर कार सवार दो युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने का आरोप है। घटना के समय बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। आरोपियों ने बस चालक खेम सिंह के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया।

रास्ते में खड़ी थी स्विफ्ट कार, हटाने को कहा तो हुआ विवाद

Pichhore School Bus Firing जानकारी के अनुसार, बच्चों को लेकर स्कूल बस पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान सड़क पर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। बस चालक खेम सिंह ने कार हटाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने पेट्रोल खत्म होने की बात कही।

Pichhore School Bus Firing जब बस चालक ने धक्का देकर कार को सड़क से हटाने के लिए कहा तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

चालक से मारपीट के बाद कट्टे से चार फायर

Pichhore School Bus Firing आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने कट्टे से चार फायर कर दिए। फायरिंग में बस चालक खेम सिंह को भी छर्रे लगने की बात सामने आई है। घटना के समय बस में करीब 50 स्कूली बच्चे मौजूद थे। ऐसे में बच्चों से भरी बस के पास हुई फायरिंग से बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिछोर क्षेत्र में फायरिंग की तीसरी घटना का दावा

Pichhore School Bus Firing इस घटना के बाद पिछोर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इसे क्षेत्र में फायरिंग की तीसरी घटना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से अपराधियों के हौसले बढ़ने की आशंका है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जिस स्विफ्ट कार से आरोपी मौके पर पहुंचे थे, उस पर ‘गुर्जर’ लिखा होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल आरोपियों और फायरिंग की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Read this: Balvatika Uttar Pradesh: 3 से 6 साल के बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करेगी योगी सरकार, बालवाटिकाओं को बनाया जाएगा पूरी तरह क्रियाशील

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा