BY: Yoganand Shrivastva
Instagram Love Story सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब उत्तर प्रदेश का एक युवक अपनी कथित प्रेमिका की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर बिहार पहुंच गया। युवक का दावा है कि वह पिछले पांच वर्षों से एक युवती से जुड़ा हुआ है और उसे खोजे बिना वापस घर नहीं लौटेगा। मामला तब सामने आया जब उसके पास यात्रा के लिए पैसे खत्म हो गए और उसे पुलिस के पास पहुंचना पड़ा।
पांच साल पुराने रिश्ते की तलाश में पहुंचा मुजफ्फरपुर
Instagram Love Story जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी युवक की पहचान एक युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने उसे अपने जीवन का अहम हिस्सा मान लिया। इसी रिश्ते को आगे बढ़ाने की उम्मीद में वह मुजफ्फरपुर जिले के सरैया क्षेत्र पहुंच गया, जहां युवती के रहने की जानकारी उसे मिली थी।
Instagram Love Story युवक ने पूरे दिन क्षेत्र में युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान उसने एक ऑटो किराए पर लेकर कई स्थानों पर खोजबीन की।
पैसे खत्म होने पर थाने पहुंचा मामला
Instagram Love Story दिनभर तलाश के बाद भी जब युवती नहीं मिली और ऑटो चालक को किराया देने के लिए युवक के पास पैसे नहीं बचे, तो चालक उसे लेकर काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंच गया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की और उसके परिजनों से संपर्क किया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक लंबे समय से इसी युवती के बारे में सोचता रहता है और उसे अपनी जीवनसंगिनी मान चुका है। परिवार का कहना है कि उसकी इसी जिद के कारण वे काफी परेशान हैं।
घर लौटने को तैयार नहीं, मुजफ्फरपुर में ही रहने की जिद
Instagram Love Story पुलिस और परिजनों के समझाने के बावजूद युवक घर लौटने के लिए तैयार नहीं हुआ। उसने साफ कहा कि वह मुजफ्फरपुर में ही कोई काम तलाश कर लेगा और अपनी कथित प्रेमिका को खोजने के बाद ही वापस जाएगा।
फिलहाल पुलिस युवक को समझाने का प्रयास कर रही है और उसके परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। सोशल मीडिया से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है


