संवाददाता: उमंग पाण्डेय
Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर पुलिया के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
Dead Body Found स्थानीय लोगों ने नहर पुलिया के नीचे शव पड़े होने की सूचना तत्काल परशुरामपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

मृतक की पहचान जगदेव यादव के रूप में हुई
Dead Body Found जांच के दौरान मृतक की पहचान पिकौरा लाला निवासी जगदेव यादव के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार शाम से घर से लापता थे। परिवार के लोगों ने देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार को नहर पुलिया के नीचे शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों के अनुसार, जगदेव यादव अविवाहित थे और शराब के सेवन के आदी थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
Dead Body Found प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह पुलिया से नहर में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
थानाध्यक्ष परशुरामपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


