,

Bihar CM Samrat Choudhary: सीएम सम्राट चौधरी ने मुंगेर को दी विकास योजनाओं की सौगात, गंगटा-भीमबांध को पर्यटन हब बनाने का ऐलान

Bihar CM Samrat Choudhary

Bihar CM Samrat Choudhary अपने गृह जिले मुंगेर और विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लखनपुर में अपनी माता पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री गंगटा मोड़ पहुंचे, जहां आयोजित जनसभा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी गई। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

मां की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, पेंशन की राशि हुई ट्रांसफर

Bihar CM Samrat Choudhary तारापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले लखनपुर स्थित अपनी माता पार्वती देवी के पैतृक आवास पहुंचे। यहां उनकी चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शांति पूजन और हवन में हिस्सा लिया। इसके बाद माता की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री गंगटा मोड़ पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनसभा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में अगस्त महीने की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी।

Bihar CM Samrat Choudhary सरकार के मुताबिक, 1 करोड़ 5 लाख 68 हजार लाभार्थियों के खातों में करीब 1,233 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एनएच-333 के चौड़ीकरण समेत कई योजनाओं की सौगात

Bihar CM Samrat Choudhary गंगटा की जनसभा से मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। एनएच-333 के गंगटा से कोहबरवा मोड़ मार्ग के चौड़ीकरण समेत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से मुंगेर, जमुई और आसपास के इलाकों के बीच आवागमन बेहतर होगा तथा कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने गंगटा और भीमबांध को बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भीमबांध को पर्यटन हब के तौर पर विकसित करने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने डबल इंजन सरकार के माध्यम से अगले पांच वर्षों में बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने का संकल्प भी दोहराया।

बाढ़ राहत को लेकर सख्ती, जल समझौते पर भी बोले सीएम

Bihar CM Samrat Choudhary बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम्युनिटी किचन, मेडिकल कैंप और राहत सामग्री का वितरण तय मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की हिदायत दी।

बांग्लादेश के साथ जल समझौते के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से इस विषय पर बातचीत की है। उनके मुताबिक, बिहार को जरूरत के समय पानी उपलब्ध हो सके, इस दिशा में चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समझौते के तहत पानी लेने की अवधि सीमित है और बिहार के हित में इस मुद्दे पर आगे भी बातचीत की जाएगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गंगटा मोड़ तक जगह-जगह बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए गए थे।

Read this: World Tour story : 33 साल में 233 देशों की यात्रा, बिजनेस भी नहीं छोड़ा; चीनी कारोबारी ने दुनिया घूमने में खर्च किए करोड़ों

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट