BY: Yoganand Shrivastva
MP Police Vacancy 2026 मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से पुलिस आरक्षक जीडी कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
7500 पदों पर होगी भर्ती, 22 सितंबर से आवेदन
MP Police Vacancy 2026 एमपी पुलिस की इस भर्ती में जीडी कॉन्स्टेबल के 6,800 पद शामिल हैं, जबकि विशेष सशस्त्र बल में केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 700 पद निर्धारित किए गए हैं। इस तरह कुल 7,500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावित तारीख दी गई है।
अभ्यर्थियों की नियुक्ति मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत पुलिस विभाग की अलग-अलग शाखाओं में हो सकती है। जरूरत के अनुसार नियुक्ति राज्य के भीतर या बाहर भी की जा सकती है। पदों की संख्या में बदलाव की संभावना भी विज्ञापन में रखी गई है।
10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, उम्र सीमा भी तय
MP Police Vacancy 2026 सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 8वीं कक्षा पास की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
MP Police Vacancy 2026 6 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी पुरुषों, सभी वर्ग की महिलाओं तथा कुछ विशेष श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। पुरस्कार विजेताओं को भी नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।
लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट, जानिए वेतन
MP Police Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल रहेगा। लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि, विज्ञान और सरल अंक गणित से सवाल आएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं रखा गया है।
लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। इसके बाद मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक मापदंड भी पूरे करना अनिवार्य होगा।
चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान पहले वर्ष न्यूनतम वेतनमान का 70 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 80 प्रतिशत और तीसरे वर्ष 90 प्रतिशत स्टाइपेंड दिए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा अन्य वेतन भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं। नियुक्ति शुरुआत में तीन साल के लिए की जाएगी और अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण से गुजरना होगा।


