Report: Sartaj khan
Akash Kashyap Murder Case फर्रुखाबाद में आकाश कश्यप हत्याकांड को लेकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार और राष्ट्रीय पीडीए सेना ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की गई।
कादरी गेट पुलिस पर निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप
Akash Kashyap Murder Case राष्ट्रीय पीडीए सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 29 अगस्त 2026 को आकाश कश्यप की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नामजद आरोपियों पर गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों की ओर से परिवार पर दबाव बनाने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने कादरी गेट पुलिस पर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच की मांग
Akash Kashyap Murder Case पीड़ित परिवार ने मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कराए जाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि निष्पक्ष जांच के साथ नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संगठन ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
बच्चों के लिए आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग
Akash Kashyap Murder Case राष्ट्रीय पीडीए सेना ने मृतक आकाश कश्यप के छोटे बच्चों की स्थिति को देखते हुए परिवार को आर्थिक सहायता और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने पर विचार करने की मांग रखी गई। संगठन और पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो शिकायत को उच्च अधिकारियों और शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
Read this: UP PET 2026: आवेदन का आज अंतिम मौका, ग्रुप-C भर्तियों के लिए जरूरी है यह परीक्षा


