,

Jamtara News: मिहिजाम में रंगों से सजी प्रतिभा, जन सेवा पार्टी ने कराई भव्य चित्रकला प्रतियोगिता

Jamtara News

संवाददाता: रतन कुमार

Jamtara News जामताड़ा जिले के मिहिजाम में जन सेवा पार्टी की ओर से रविवार, 6 सितंबर को लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल में चित्रकला एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 150 बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे बच्चों से लेकर युवाओं तक ने रंगों के जरिए अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारा।

तीन आयु वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता

Jamtara News प्रतियोगिता में 5 से 20 वर्ष तक के प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। बच्चों की उम्र के आधार पर प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और चित्रकला कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में चित्रकला विशेषज्ञ और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शंभूनाथ जाना मुख्य निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। वहीं अमित गोराई, भगवान प्रसाद राय, मंटू दास और विक्की साव ने सह-निरीक्षक की भूमिका निभाई।

राकेश लाल ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

Jamtara News जन सेवा पार्टी के प्रमुख राकेश लाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता के संचालन का जायजा लिया और बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और अभिभावकों से भी मुलाकात कर बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर उनका आभार जताया।

जिला स्तर पर प्रतियोगिता कराने का ऐलान

Jamtara News राकेश लाल ने कहा कि मिहिजाम नगर में इस तरह के कार्यक्रम की यह शुरुआत है। आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन और ऑनर का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में जन सेवा पार्टी नगर अध्यक्ष पवन देव राय, जिला प्रवक्ता छोटेलाल मंडल समेत मुन्ना राम, सामू दास, अखिलेश शर्मा, अचिंतो मंडल, रोहन तुरी, राजीव तुरी, अमित वर्मन, शिक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, बिमल हांसदा, रोहित कुमार और अभिजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Read this: Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन