,

जमीनी विवाद के चलते हुआ संग्राम, महिलाओं में जमकर हुई मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Conflict broke out due to land dispute, fierce fight between women, video goes viral on social media

आजमगढ़ जिले में ज़मीनी विवाद के लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की एक और घटना सामने आई है,यह घटना सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव बताया जा रहा है,इस पूरे मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है,आपको बता दे कि सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव में दो पट्टीदारों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था, विवाद के दौरान दोनों पक्ष में आपसी समझौता हुआ।

जिसके आधार पर एक पक्ष अपना मकान बनवाना शुरु कर दिया। आरोप है कि जैसे ही एक पक्ष के मकान का निर्माण कार्य पूरा हुआ इनके द्वारा दूसरे पक्ष का रास्ता रोक दिया गया। जिसको लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट भी शुरू हो गया। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि इसकी शिकायत तुरंत स्थानीय थाने पर की गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज पीड़ित पक्ष एसपी दरबार पहुँच न्याय की गुहार लगाई है। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…