,

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ का कहर, मृतकों का आंकड़ा 1003 पहुंचा; करीब 4 हजार लोग अब भी लापता

Nepal Flood

BY: Yoganand Shrivastva

Nepal Flood, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राहत और बचाव अभियान के बीच मृतकों की संख्या बढ़कर 1,003 हो गई है। सुरक्षा बलों की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे और दुर्गम क्षेत्रों से और शव मिलने पर मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

12 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Nepal Flood, नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के मुताबिक, देश के आठ जिलों से बड़ी संख्या में शव बरामद किए गए हैं। वहीं करीब 4,000 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल अब तक लगभग 12,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल चुके हैं।

26 अगस्त को आई थी विनाशकारी बाढ़

Nepal Flood, नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को बर्फ और चट्टानों के खिसकने तथा हिमस्खलन के बाद अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हुई थी। देखते ही देखते भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया और उत्तरी तथा मध्य नेपाल के कई गांवों और कस्बों में भारी तबाही मच गई।

तेज बहाव की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मकान, वाहन, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए। कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी राहत और खोज अभियान जारी है।

चितवन में सबसे ज्यादा शव बरामद

NDRRMA के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 321 शव चितवन जिले से बरामद हुए हैं। इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 216, नवलपरासी वेस्ट में 170 और नुवाकोट में 95 शव मिले हैं।

इसके अलावा गोरखा में 65, धाडिंग में 57, रसुवा में 41 और तनहुन में 38 शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन की टीमें लापता लोगों की तलाश के साथ-साथ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

Read this: Chia Seeds for Constipation : गैस और कब्ज से हैं परेशान? ये सीड्स आंतों की सेहत के लिए हैं फायदेमंद

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया