,

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Residential School

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस टू आवासीय विद्यालय में बड़ी संख्या में कॉपियां कथित रूप से चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी का आरोप विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार पर लगाया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वाहन में कॉपियां लोड करने का आरोप

Residential School ग्रामीणों के अनुसार, 15 अगस्त को शिक्षक सुनील कुमार कथित तौर पर विद्यालय की कॉपियों को एक वाहन में लोड कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मामले को लेकर विद्यालय परिसर में चर्चा शुरू हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और करीब पांच दिन तक मामला थाने तक नहीं पहुंचा।

पांच दिन बाद थाने में दी गई लिखित शिकायत

Residential School शिकायत में देरी से नाराज ग्रामीणों की बड़ी संख्या विद्यालय परिसर में पहुंची और विरोध जताया। ग्रामीणों ने मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी और थाना प्रभारी को विद्यालय बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी।

इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद गिलमान कौसर की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से शिक्षक अवकाश पर हैं और विद्यालय में मौजूद नहीं हैं।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

Residential School ग्रामीणों ने विद्यालय में हुई कथित कॉपी चोरी की पूरी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, विद्यालय प्रबंधन से भी घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और कॉपियों से संबंधित पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Read this: Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को

Indonesia में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दहशत में लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके

UNSC में सुधार की भारत ने फिर उठाई जोरदार मांग, कहा- 1945 की व्यवस्था अब बदलने का समय

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में व्यापक सुधारों