,

Mohan Yadav Time Management Tips: सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को दिए टाइम मैनेजमेंट और फिटनेस के मंत्र, बोले- 2027 होगा युवा वर्ष

Mohan Yadav Time Management Tips

Mohan Yadav Time Management Tips मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को सफलता, स्वास्थ्य और समय प्रबंधन के महत्वपूर्ण मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन और सही टाइम मैनेजमेंट अपनाकर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग, व्यायाम और संतुलित दिनचर्या स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

भोपाल के एक निजी विश्वविद्यालय में पूज्य संत दादागुरु महाराज के सानिध्य में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और अपने अनुभव साझा किए।

टाइम मैनेजमेंट से कम होगा तनाव

Mohan Yadav Time Management Tips स्वास्थ्य और व्यस्त दिनचर्या से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि छात्र पूरे वर्ष पढ़ाई की योजना बनाकर तैयारी करें तो परीक्षा के समय तनाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भोजन, नींद और दैनिक कार्यों की तरह ही व्यायाम और अध्ययन को भी जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए।

डॉ. मोहन यादव ने कहा, “मैं नियमित योग और व्यायाम करता हूं। इसी वजह से मुझे न डायबिटीज है, न हृदय रोग और न ही आंखों पर चश्मा लगा है। सही दिनचर्या और समय प्रबंधन व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।”

युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें

Mohan Yadav Time Management Tips कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2027 को युवा वर्ष घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और युवाओं में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से रोजगार मांगने के बजाय रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश के युवा मध्यप्रदेश और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एकाग्रता और अनुशासन से मिलती है सफलता

Mohan Yadav Time Management Tips छात्रों के एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में एकाग्रता और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि पढ़ाई, सामाजिक जिम्मेदारियों और अन्य कार्यों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना संभव है, बशर्ते समय का सही उपयोग किया जाए।

कार्यक्रम में दादागुरु महाराज ने भी विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश दिया।

Read this: PM Modi Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने साझा किया खास वीडियो, मोरों को दाना और गायों को खिलाया चारा

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…