,

अगर रोज पीते हैं शराब तो संभल जाएं, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट….

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट में खुलासा-शराब का सेवन जितना ज्यादा, मृत्यु का जोखिम भी उतना ही ज्यादा

वाशिंगटन: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है इससे कई बीमारियों का जन्म होता है लेकिन अब तक यह माना जाता था कि शराब का सेवन कम मात्रा में किया जाए तो इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है, लेकिन एक अध्ययन ने इस धारणा को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चाहे शराब कम या ज्यादा मात्रा में पी जाए इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक शराब पीने से सात तरह के कैंसर समेत 19 खतरनाक बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि रोजाना शराब का सेवन करने से लिवर, मुंह, भोजन की नली और कोलन जैसे कैंसर का खतरा रहता है। शराब के सेवन से डीएनए में म्यूटेशन होता है, जिससे कोशिकाओं में असामान्य परिवर्तन होते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शराब का सेवन मृत्यु का जोखिम बढ़ाता है और शराब पीने से होने वाली बीमारियों का इलाज भी मुश्किल हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक जो पुरुष और महिलाएं हफ्ते में केवल एक बार शराब पीते हैं, उनके लिए कोलन कैंसर का खतरा 16 फीसदी बढ़ जाता है। इसके साथ ही भोजन की नली में होने वाले कैंसर का खतरा भी 6 फीसदी बढ़ जाता है। यदि कोई इंसान रोज दो ड्रिंक लेता है, तो कैंसर का खतरा 22 फीसदी बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि जो लोग तीन बार या हफ्ते में 21 बार शराब पीते हैं, उनमें एसोफैजियल कैंसर का जोखिम तीन गुना बढ़ जाता है। महिलाओं में स्तन और फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा 32 फीसदी और 12 फीसदी तक बढ़ सकता है। शराब का सेवन लिवर की गंभीर बीमारी सिरोसिस का कारण बन सकता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लीवर में सूजन और जलन होती है, जिससे लीवर का कार्य प्रभावित होता है और वह धीरे-धीरे खराब होने लगता है। लंबे समय तक शराब पीने से लीवर के स्वस्थ तक खराब हो जाते हैं, जो बाद में गंभीर समस्याओं का कारण बनते हैं। शराब पीने से चोट लगने का जोखिम भी बढ़ जाता है। रिपोर्ट में यह बताया गया कि जो पुरुष हफ्ते में एक बार शराब पीते हैं, उनमें अनजाने में चोट लगने का जोखिम 4 फीसदी बढ़ सकता है। वहीं, जो महिलाएं दिन में तीन बार या हफ्ते में 21 बार शराब पीती हैं, उनमें चोट लगने का खतरा 117 फीसदी तक बढ़ जाता है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया है कि शराब का सेवन हृदय रोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जो लोग दिन में दो ड्रिंक पीते हैं, उनमें शराब न पीने वालों की तुलना में हृदय रोग का जोखिम दोगुना होता है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ अध्ययन में पाया गया कि शराब के कम सेवन से मधुमेह और स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है, लेकिन इससे हृदय रोग का खतरा ज्यादा हो सकता है। पिछले दो दशकों में 18 से 34 साल के युवाओं में शराब पीने की दर 72 फीसदी से घटकर 62 फीसदी हो गई है। इसके बावजूद शराब के सेवन से 15 से 39 वर्ष के युवाओं में कैंसर के नए मामले बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। शोध में कहा गया है कि शराब का सेवन जितना अधिक होगा, मृत्यु का जोखिम उतना होगा। उनका मानना है कि शराब का सेवन कम करने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और इससे कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। इस अध्ययन के आधार पर कहा जा सकता है कि शराब का सेवन कम करने या न करने से सेहत को लाभ मिल सकता है और कई प्रकार के कैंसर और अन्य बीमारियों का जोखिम भी कम हो सकता है।

अस्पताल के बाहर सैफ अली खान की पहली झलक, जानें कैसे हुआ था हमला....यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की