मछली पकड़ रहे बच्चों के हाथ में फंसे थैले में मिला महिला का कटा सिर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कोरबा : कोरबा जिलान्तर्गत सीएसईबी थाना क्षेत्र झोपड़ी पारा श्मशान घाट के पास पुराना फिल्टर हाउस हसदेव नदी में बहते हुए थैले में एक महिला का कटा हुआ सिर बच्चों को मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे नदी में मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान उनके हाथ में एक झोला आ फंसा। जिसे खोल कर देखने एक महिला का कटा सिर दिखा। बच्चों ने तत्काल इसकी जानकारी बड़ों को दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोरबा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कटे सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने जाकारी देते हुए बताया की उक्त थैला को खोलकर देखा गया तो थैले में एक मुंडी मिली जिसमें बड़े-बड़े बाल थे। कलाई का एक हिस्सा तथा एक पंजा जो काले मेरून कलर की कथरी या गद्दे के कवर में लपेटा हुआ था। जिसके साथ एक समीज एवं गुलाबी रंग का टॉप मिला जिसमें Lovely Earth Tones और कपड़े के टैग में ATHIYA लिखा है। संभवतः 1.5 से 2 माह पूर्व की घटना बताई जा रही है।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार