अस्पताल के बाहर सैफ अली खान की पहली झलक, जानें कैसे हुआ था हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
First glimpse of Saif Ali Khan outside the hospital, know how the attack happened

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अस्पताल से ‘सैफ-ली’ अपने घर पहुंच गए है। चाकूबाज़ी के मामले के बाद से उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी, जिसके बाद जैसे ही सैफ अस्पताल के बाहर दिखाई दिए उन्हें देखने के लिए मीडिया कर्मियों के साथ-साथ उनके फैंस की भी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथ में पट्टी बांधे सैफ सभी अपने सही सलामत होने का आश्वासन देते नज़र आए। बता दे कि, सैफ के घर में घुंसकर एक आरोपी ने उनपर चाकूबाज़ी की थी जिसके बाद से लगातार उनका इलाज जारी था।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे थे छोटे नवाब
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह हमलावर ने चाकू से कई वार किए। अभिनेता बुरी तरह जख्मी हुए। उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। लीलावती अस्पताल मे उनका इलाज चला, जहां उनकी कई घंटे की सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने बताया कि हमले में सैफ के तीन जगह चोट आई। दो चोट हाथ में, एक गर्दन की दाईं तरफ। इसके अलावा एक गंभीर चोट रीढ़ की हड्डी में लगी। फिलहाल सैफ खतरे से बाहर हैं। आज जब एक्टर को छुट्टी मिली है तो उनके आवास ‘सतगुरु शरण’ के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और पुलिस बल तैनात है।

रीढ़ की हड्डी से निकाली गई नुकीली चीज 
सैफ अली खान की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसी नुकीली चीज निकाली। सर्जरी के बाद सैफ अली खान को 17 जनवरी को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उन्हें नॉर्मल रूम में शिफ्ट किया गया। करीब पांच दिन बाद सैफ को घर भेज दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है। सैफ को अस्पताल लेने उनकी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर पहुंचीं।

एक आरोपी गिरफ्तार
चाकू से हमले की घटना मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। रविवार को पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद को ठाणे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है और अवैध तरीके से भारत में घुस आया। 30 वर्षीय शहजाद चोरी करने के इरादे से सैफ अली खान के घर में दाखिल हुआ।

डॉक्टरों ने किया सैफ की हिम्मत को सलाम
घटना के बाद सैफ अली खान ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। एक्टर को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा के मुताबिक एक्टर का सफेद कुर्ता खून में पूरा लथपथ था। उनसे इस बात पर गौर नहीं किया कि ऑटो में सवार शख्स बॉलीवुड कलाकार हैं। ड्राइवर के मुताबिक अस्पताल पहुंचकर सैफ अली खान ने गार्ड को बुलाया और कहा, ‘मेरे लिए एक स्ट्रेचर लाओ, मैं सैफ अली खान हूं’। वहीं, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, ‘सैफ अली खान घायल अवस्था में किसी शेर की तरह चले आए’। डॉक्टरों ने उनकी इस हिम्मत को सलाम किया।

bhiwadi chemical factory fire : राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूरों की मौत

राजस्थान - भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक

Haridwar Jan Chaupal Program: हरिद्वार दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Haridwar Jan Chaupal Program: तय कार्यक्रम के अनुसार शाम को जन चौपाल

Haridwar Shivratri Security: फागुन मास में शिवभक्ति की धूम

Haridwar Shivratri Security: बिल्केश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना Haridwar Shivratri

Balod सड़क हादसा, 14वीं बटालियन के जवान की मौत

Report by: Rajesh Sahu, Edit by: Priyanshi Soni Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद

Katihar के कुर्सेला हटिया बाजार में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख

Katihar: बिहाक के कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड स्थित कुर्सेला हटिया बाजार

Rajpal Yadav अभी भी तिहाड़ जेल में, पत्नी राधा ने किया स्पष्ट, कहा अभी नहीं मिली जमानत

Rajpal Yadav : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव इस समय चेक

Ambikapur: 20 लाख की लूट का खुलासा, व्यापारी सम्मेलन में सरगुजा पुलिस सम्मानित

Ambikapur: अम्बिकापुर में 20 लाख रुपये की लूट की घटना का सरगुजा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. GATE परीक्षा नकल सिंडिकेट का

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

Horoscope: 16-02-26

Horoscope: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन Horoscope:

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: मुख्यमंत्री धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Kedarnath Temple Opening Date 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Kedarnath Temple Opening Date 2026: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम

Uttarkashi Block Pramukh Organization Meeting: उत्तरकाशी में क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगठन की बैठक

Uttarkashi Block Pramukh Organization Meeting: उत्तरकाशी जनपद में आज प्रमुख (क्षेत्र पंचायत)

Mussoorie Blanket Distribution on Shivratri: 200 जरूरतमंदों को वितरित किए गए गर्म कंबल

Mussoorie Blanket Distribution on Shivratri: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मसूरी में

Srinivas Posti Demise: बद्री-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का निधन

Srinivas Posti Demise: रुद्रप्रयाग से एक बेहद दुःखद समाचार सामने आया है।