,

MPKavachYojana : किसानों के भविष्य की सुरक्षा, ‘कवच योजना’ को मंजूरी, किसानों के लिए खुशखबरी

मध्यप्रदेश कवच योजना के तहत किसानों को नया कृषि ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता हुआ प्रतीकात्मक दृश्य

MPKavachYojana : भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। सहकारी ऋण खातों में गड़बड़ियों के कारण वर्षों से नए कर्ज और सरकारी योजनाओं से वंचित 5 हजार से अधिक किसानों के लिए अब ‘कवच योजना’ सुरक्षा कवच बनेगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन किसानों को फिर से संस्थागत ऋण मिलने का रास्ता साफ होगा, जिससे वे दोबारा कृषि गतिविधियों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।मंत्रि-परिषद ने सहकारिता विभाग की कवच योजना को अनुमोदित किया।

यह योजना सहकारी समितियों के ऐसे लगभग 5 हजार किसानों के लिए है, जिनके ऋण खाते में गड़बड़ियां हुई हैं और जांच में देरी की वजह से किसान सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अब ऐसे किसानों को मुख्य धारा में लाकर योजना के तहत नया ऋण मिल सकेगा। निर्णय के अनुसार प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए अपैक्स बैंक और जिला सहकारी बैंकों द्वारा अपने स्तर से 50 करोड़ रूपये की सीमा तक की निधि का निर्माण किया जायेगा। राज्य सरकार भी किसान हित में 25 करोड़ रूपये की अंशपूजी की सहायता एक बार उपलब्ध करायेगी।।।

MPKavachYojana : किसान कल्याण मोहन सरकार की प्राथमिकता

•मोहन कैबिनेट में किसानों के लिए बड़ा फैसला।
•सहकारिता विभाग की ‘कवच योजना’ को मंजूरी।
•5 हजार किसानों को मिलेगा ‘कवच योजना’ का लाभ।
•डिफाल्टर किसान नहीं ले पा रहे थे योजनाओं का लाभ।

•ऋण खातों में गड़बड़ी, जांच लंबित के कारण नहीं ले पा रहे थे लाभ।
•योजना के तहत ऐसे किसानों को दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने का काम।
•कवज योजना के तहत किसानों को मिलेगा नया ऋण।
•अपैक्स बैंक, जिला सहकारी बैंक बनाएंगे 50 करोड़ का विशेष फंड।
•राज्य सरकार 25 करोड़ की अंश पूंजी एकमुश्त उपलब्ध कराएगी।
•डिफाल्टर किसानों को फिर से मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।

•प्रभावित किसानों को दोबारा कृषि ऋण उपलब्ध कराने का रास्ता खुलेगा।
•खेती को सुरक्षा, किसानों को सहारा—’कवच योजना’ मंजूर ।
•किसानों के भविष्य की सुरक्षा, ‘कवच योजना’ पर सरकार की मुहर।
•किसानों की आय और सुरक्षा पर फोकस, ‘कवच योजना’ को मंजूरी।
•किसानों के लिए सरकार का सुरक्षा कवच, ‘कवच योजना’ को हरी झंडी।

ये भी जानिए : Mohan Yadav AI Advice : बेटियों की खास कैबिनेट से मिलकर गदगद हुए डॉ. मोहन यादव, बताया कितना और कैसे इस्तेमाल करें AI

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…