BY
Yoganand Shrivastava
Udhayanidhi Stalin Arrested तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेत्री तृषा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और मुख्यमंत्री विजय पर विवादित बयान के मामले में विपक्ष के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले उन्हें चेन्नई स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
Udhayanidhi Stalin Arrested घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी, समर्थकों ने किया विरोध
पुलिस कार्रवाई की खबर मिलते ही डीएमके समर्थक बड़ी संख्या में उदयनिधि स्टालिन के आवास के बाहर पहुंच गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। उदयनिधि को पुलिस वाहन से ले जाते समय रास्ते में समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया।
Udhayanidhi Stalin Arrested रैली में हुई टिप्पणी बनी विवाद की वजह
बताया जा रहा है कि कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक जनसभा के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा था। इसी दौरान भीड़ में अभिनेत्री तृषा का नाम लिए जाने पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विपक्षी दलों और सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आगे की प्रक्रिया के तहत उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।



