Report: Arvind Chouhan
Gwalior Firing Case ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौजना में एक युवक पत्नी द्वारा साथ चलने से इंकार किए जाने पर देसी कट्टा लेकर ससुराल पहुंच गया। आरोपी ने छत पर चढ़कर ससुराल पक्ष के लोगों को गालियां दीं और जमकर हंगामा किया।
Gwalior Firing Case चचिया ससुर पर किया फायर, बाल-बाल बची जान
आरोपी जोगेंद्र सिंह राणा गुर्जर ने कथित रूप से अपने चचिया ससुर अरविंद गुर्जर को जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और अरविंद गुर्जर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
Gwalior Firing Case तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब ढाई से तीन घंटे तक समझाइश के बाद आरोपी का भरोसा जीतकर उससे कट्टा छीन लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



