,

GuruDakshPrajapatiJayanti : शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

GuruDakshPrajapatiJayanti govind sing rajput

GuruDakshPrajapatiJayanti : गुरु दक्ष प्रजापति जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

GuruDakshPrajapatiJayanti : सागर, राहतगढ़ के मधुबन मैरिज गार्डन में आयोजित समारोह में प्रजापति समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा नीतियों और सुरखी में डिजिटल शिक्षा पहल की सराहना करते हुए मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ स्थित मधुबन मैरिज गार्डन में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रजापति समाज के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल विद्यार्थियों का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का भविष्य बदलने का सामर्थ्य रखती है।

GuruDakshPrajapatiJayanti

मंत्री श्री राजपूत ने प्रजापति समाज को आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि गुरु दक्ष प्रजापति कर्म, अनुशासन, सृजन और समाज सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें परिश्रम, ईमानदारी और शिक्षा के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करने तथा जीवन में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पुरस्कार केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि आगे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा है। वहीं जो विद्यार्थी इस बार सम्मानित नहीं हो सके, वे निराश न हों बल्कि इसे प्रेरणा मानकर अगले वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। सफलता निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही प्राप्त होती है।

GuruDakshPrajapatiJayanti : मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति से बदल रहा देश का शिक्षा परिदृश्य

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन किए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.-2020) के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, कौशल विकास, छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार, तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश के विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और तकनीकी शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। केंद्र सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाना है।

GuruDakshPrajapatiJayanti : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा को मिल रही नई दिशा

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों के आधुनिकीकरण, छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक स्थिति किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बने और प्रत्येक बेटा-बेटी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले।

GuruDakshPrajapatiJayanti : सुरखी में डिजिटल क्लासेस से बदल रही शिक्षा की तस्वीर

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आकाश सिंह राजपूत के सहयोग से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से डिजिटल क्लासेस प्रारंभ की गई हैं, जिनका लाभ हजारों छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करने से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ी है और वे आधुनिक तकनीक के साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र में शिक्षा की बेहतर से बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। पढ़ाई के लिए जो भी आवश्यक सुविधाएं होंगी, उन्हें उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। लेकिन विद्यार्थियों को भी पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अध्ययन करना होगा, तभी वे अपने माता-पिता, समाज, सुरखी विधानसभा और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

GuruDakshPrajapatiJayanti : शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की पहचान

मंत्री श्री राजपूत ने प्रजापति समाज से आग्रह किया कि शिक्षा को सबसे बड़ा संस्कार मानते हुए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। जब समाज के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे, तभी समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का लक्ष्य केवल विद्यालय खोलना नहीं, बल्कि ऐसा शिक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर युवा तैयार करना है जो विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने सम्मानित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए गुरु दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री धरमेंद्र प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने छात्रों का शुभकामनाएं दी और संबोधित किया।

इस अवसर पर सत्यनारायण प्रजापति, राकेश प्रजापति, भगवानसींग प्रजापति, ठाकुरदास, जुगल प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, सुशील प्रजापति, भरत प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति, संगीता प्रजापति स्थानीय जनप्रतिनिधियों में शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र रघुवंशी, जहीर कुरैषी सहित सैंकड़ों समाजजन तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ये भी जानिए छ Anti Paper Leak Bill 2026 : हंगामे के बीच लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल, जानिए नए कानून में क्या हैं बड़े बदलाव

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना