,

Fake police arrested: फर्जी पुलिस बनकर रौब झाड़ने वाला गिरफ्तार, हथियार और नकली आईकार्ड बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Fake police arrested

Report: Ratan kumar

Fake police arrested जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कानगोई इलाके में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Fake police arrested देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पहचान पत्र बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, पुलिस की वर्दी, फर्जी पुलिस पहचान पत्र, वॉकी-टॉकी, चाकू और मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि बरामद पहचान पत्र झारखंड शास्त्र पुलिस, देवघर के नाम से तैयार किया गया था। पुलिस का मानना है कि आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को गुमराह करता था और रौब जमाता था।

Fake police arrested आरोपी के नेटवर्क और आपराधिक संबंधों की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को फर्जी आईकार्ड और पुलिस की वर्दी कहां से मिली। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके साथ और कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा उसका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है। मिहिजाम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read this: Muzaffarpur Job Camp: मुजफ्फरपुर में 30 जुलाई को जॉब कैंप, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

California: उड़ान भरते ही बंद हुआ इंजन, पायलट ने बीच पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ

Megha Mahanadi Flood: मगरलोड में उफान पर मेघा महानदी, एनीकेट पर आवागमन बंद

Megha Mahanadi Flood: छत्तीसगढ़ के मगरलोड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से