MP New Chief Secretary: अशोक बर्णवाल बने नए कार्यवाहक मुख्य सचिव, जानें कौन हैं 1991 बैच के IAS अधिकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त होने के बाद मिली जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को राज्य का नया कार्यवाहक मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वह अगले आदेश तक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नियुक्ति पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त होने के बाद की गई है। अनुराग जैन का कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक था, लेकिन केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिलने के कारण मुख्य सचिव का पद रिक्त हो गया था। अब राज्य सरकार ने अनुभवी अधिकारी अशोक बर्णवाल को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

फिलहाल इन विभागों की संभाल रहे हैं जिम्मेदारी

अशोक बर्णवाल वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अपर मुख्य सचिव और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी है। अब वह इन जिम्मेदारियों के साथ राज्य के मुख्य सचिव का दायित्व भी निभाएंगे।

कौन हैं अशोक बर्णवाल?

अशोक बर्णवाल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1969 को हुआ था और वे मूल रूप से झारखंड के निवासी हैं। उन्होंने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है तथा पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। करीब तीन दशक से अधिक के प्रशासनिक अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह गुना, शहडोल और देवास जैसे जिलों में कलेक्टर भी रह चुके हैं। प्रशासनिक दक्षता और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश का शीर्ष प्रशासनिक पद सौंपा गया है।

31 जनवरी 2027 को होंगे सेवानिवृत्त

अशोक बर्णवाल 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में उनके पास लगभग छह महीने का कार्यकाल रहेगा, जिसमें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय