Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/

Commonwealth Games 2026 का आगाज 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में होने जा रहा है। हर चार साल में आयोजित होने वाले इस बहु-खेल आयोजन का खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को लंबे समय से इंतजार रहता है। इस बार प्रतियोगिता 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगी। भारत की ओर से लगभग 124 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल से एक बार फिर सबसे ज्यादा उम्मीदें स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और विश्व चैंपियन बॉक्सर लवलीना बोरगोहाई जैसे खिलाड़ियों से रहेंगी।

Commonwealth Games 2026: विक्टोरिया से ग्लासगो कैसे पहुंची मेजबानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी पहले ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर को सौंपी गई थी। उस समय प्रतियोगिता में 21 खेलों को शामिल किया गया था।

हालांकि आयोजन की लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण विक्टोरिया ने मेजबानी से पीछे हटने का फैसला लिया। इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो को मेजबानी सौंपी। नए प्रारूप में केवल 10 प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें कुल 215 पदक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

Commonwealth Games 2026: भारत के 124 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

भारत इस बार करीब 124 खिलाड़ियों के दल के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। अलग-अलग खेलों में भारतीय एथलीट पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहाई, प्रीति पवार और जैसमीन लंबोरिया जैसे खिलाड़ियों पर देश की नजरें रहेंगी।

Commonwealth Games 2026: भारत में कब और कहां देखें कॉमनवेल्थ गेम्स

भारतीय दर्शक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी प्रतियोगिता का प्रसारण उपलब्ध रहेगा, जिसे डीडी फ्री डिश के माध्यम से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देखा जा सकेगा।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जहां दर्शक लॉगिन कर सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

Commonwealth Games 2026: ओपनिंग सेरेमनी कब होगी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की उद्घाटन समारोह (Opening Ceremony) 23 जुलाई को आयोजित होगी।

भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत रात 10:30 बजे होगी। इस अवसर पर भारत के ध्वजवाहक के रूप में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहाई भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी।

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस प्रतियोगिता के सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल हैं। उनका मुकाबला 30 जुलाई को होगा।

इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही है, जबकि बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहाई, प्रीति पवार और जैसमीन लंबोरिया से भी मजबूत प्रदर्शन की अपेक्षा है।

Commonwealth Games 2026: भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शेड्यूल

24 जुलाई

  • पैरा पावरलिफ्टिंग: अशोक मलिक, परमजीत कुमार, सुमन देवी
  • बॉक्सिंग: प्रीति पवार (54 किग्रा), जैसमीन लंबोरिया (57 किग्रा), सुमित कुंडू (70 किग्रा)

25 जुलाई

  • स्विमिंग: धाक्षण शशिकुमार, चैतन्य कुलकर्णी
  • आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिला टीम क्वालिफिकेशन (प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल)
  • 3×3 बास्केटबॉल: भारत बनाम वेल्स
  • बॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहाई, परवीन हुडा, अरुंधति चौधरी

26 जुलाई

  • व्हीलचेयर बास्केटबॉल: भारत बनाम स्कॉटलैंड
  • वेटलिफ्टिंग: मीराबाई चानू (48 किग्रा), रिशिकांत सिंह (60 किग्रा), एम राजा (65 किग्रा)
  • बॉक्सिंग: कपिल पोखरिया, नरेंद्र बेरवाल

27 जुलाई

  • वेटलिफ्टिंग: ज्ञानेश्वरी यादव, बिंदयारानी देवी
  • एथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप), पूजा सिंह (हाई जंप)
  • स्विमिंग: साजन प्रकाश (200 मीटर बटरफ्लाई)
  • महिला शॉट पुट फाइनल

28 जुलाई

  • स्विमिंग: श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक)
  • बाउल्स: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार (मेंस पेयर्स)
  • वेटलिफ्टिंग: हरजिंदर कौर (69 किग्रा)
  • एथलेटिक्स: सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो), मंजीत कौर (शॉट पुट)

29 जुलाई

  • वेटलिफ्टिंग: संजना (77 किग्रा), दिलबाग सिंह (94 किग्रा)
  • एथलेटिक्स: समरदीप गिल, तजिंदरपाल सिंह (शॉट पुट), अनिमेष कुजूर (200 मीटर)
  • स्विमिंग: आर्यन नेहरा, सुयश जाधव

30 जुलाई

  • एथलेटिक्स: नीरज चोपड़ा, रोहित यादव (जैवलिन थ्रो), तेजस्विन शंकर
  • वेटलिफ्टिंग: मार्टिना देवी (+86 किग्रा), लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा)
  • ट्रैक साइक्लिंग: सेकॉन सिंह

31 जुलाई

  • ट्रैक साइक्लिंग: दिनेश कुमार, रोजन यांगलेम
  • एथलेटिक्स: मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले, तेजस्विन शंकर
  • जूडो: अस्मिता देव, श्रद्धा चोपड़े, यामिनी मौर्य

1 अगस्त

  • जूडो: अरुण कुमार, उन्नति शर्मा, हर्ष तोकस
  • एथलेटिक्स: शुभम जूयाल (शॉट पुट), प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉक)

2 अगस्त

  • जूडो: अवतार सिंह, यश घंघास
  • पुरुष 100 किग्रा वर्ग: अवतार सिंह (प्रारंभिक राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और रेपेचेज)
  • पुरुष +100 किग्रा वर्ग: यश घंघास (प्रारंभिक राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और रेपेचेज)

Commonwealth Games 2026: भारत को इन खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल कई स्पर्धाओं में मजबूत दावेदारी के साथ उतर रहा है। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहाई, प्रीति पवार और जैसमीन लंबोरिया, एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर और मुरली श्रीशंकर जैसे खिलाड़ी भारत के लिए पदक जीतने की प्रमुख उम्मीद माने जा रहे हैं। खेल प्रेमियों की नजरें पूरे टूर्नामेंट के दौरान इन स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी।

read also: ‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय