,

Agra Solu Murder Case अवैध संबंधों में भाईचारे का कत्ल: आगरा में पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra Solu Murder Case

Report: Farhan khan

Agra Solu Murder Case उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ अवैध संबंधों में बाधक बन रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने अपनी ही भाभी के साथ मिलकर हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया। दोनों ने मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या की और शव को छुपाने के लिए खेत में फेंक दिया। आगरा की थाना सदर बाजार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस खूनी साजिश का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Agra Solu Murder Case सुल्तानपुरा में खेत किनारे मिला था लहूलुहान शव

घटना की शुरुआत बुधवार को हुई, जब थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके में खेत के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी हत्या कहीं और कर शव को यहाँ ठिकाने लगाया गया था। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो मृतक की पहचान 32 वर्षीय सोलू के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी ने इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए तुरंत पुलिस की 5 अलग-अलग टीमों का गठन किया।

Agra Solu Murder Case शादी के 3 महीने बाद ही देवर-भाभी में पनपे अवैध संबंध

पुलिस टीम ने जब सोलू के घर और उसके करीबियों से पूछताछ शुरू की, तो एक ऐसा सच सामने आया जिसने खाकी को भी हैरान कर दिया। दरअसल, मृतक सोलू की शादी महज 3 महीने पहले ही हुई थी। घर में सोलू और उसकी पत्नी के साथ उसका छोटा भाई भोला भी रहता था। इसी दौरान भोला और उसकी नई नवेली भाभी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। सोलू को जब इस अनैतिक रिश्ते की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। यही विरोध उसकी मौत का कारण बन गया।

Agra Solu Murder Case कड़ाई से पूछताछ में टूटा शातिर जोड़ा, भेजे गए जेल

पति के विरोध से परेशान होकर पत्नी और छोटे भाई भोला ने खौफनाक साजिश रची। दोनों ने मिलकर घर के भीतर ही सोलू को मौत के घाट उतार दिया और रात के अंधेरे में शव को घर के पास के ही एक खेत में फेंक कर फरार हो गए। शुरुआत में दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से पुलिस को गुमराह करते रहे और रोने का नाटक किया। लेकिन जब सदर बाजार पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वे टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी भाई भोला और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।

Read this: CM Yogi Adityanath Jhansi Visit : बुंदेलखंड को मिल सकती है बड़ी सौगात: आज झांसी दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला