,

FIFA World Cup 2026 से पहले लौटे मेसी, अर्जेंटीना की जीत से बढ़ा आत्मविश्वास; रोनाल्डो से महामुकाबले की उम्मीद

world-cup-2026 messi-return argentina-vs-portugal

FIFA World Cup 2026 : फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले अर्जेंटीना को बड़ी राहत मिली है। टीम के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने चोट से उबरकर मैदान पर शानदार वापसी की और आइसलैंड के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में गोल दागते हुए अपनी टीम को 3-0 की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मेसी पिछले कुछ दिनों से बाएं हैमस्ट्रिंग में मांसपेशियों की समस्या से जूझ रहे थे और लगभग दो सप्ताह बाद मैदान पर उतरे। दूसरे हाफ में बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान में आए मेसी ने 72वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर अंतरराष्ट्रीय करियर का 117वां गोल दर्ज किया। इसके साथ ही वह अर्जेंटीना के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

अब अर्जेंटीना का ध्यान 16 जून को होने वाले अपने पहले विश्व कप मुकाबले पर है, जहां उसका सामना अल्जीरिया से होगा। ग्रुप चरण में अर्जेंटीना को ऑस्ट्रिया और जॉर्डन जैसी टीमों से भी भिड़ना है।

FIFA World Cup 2026

मेसी के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल ने कहा कि अब टीम का पूरा फोकस विश्व कप पर है और सभी खिलाड़ी एक बार फिर देशवासियों को खुशी देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कतर 2022 की तरह इस बार भी अर्जेंटीना के प्रशंसक जीत का जश्न मनाएंगे।

वहीं मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने खिलाड़ियों को संयम बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि विश्व कप जीतने के लिए केवल अच्छा खेलना ही काफी नहीं होता, बल्कि कई अन्य परिस्थितियां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हालांकि उन्होंने अभ्यास मैचों में टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि मेसी की फिटनेस ने उनकी कई चिंताएं दूर कर दी हैं।

ये भी जानिए Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

FIFA World Cup 2026 क्या विश्व कप में आमने-सामने होंगे मेसी और रोनाल्डो?

फुटबॉल प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार विश्व कप में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो आमने-सामने खेलते नजर आएंगे। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपने-अपने करियर का छठा विश्व कप खेल रहे हैं और संभव है कि यह उनका अंतिम विश्व कप भी हो।

अर्जेंटीना ग्रुप जे में है, जबकि पुर्तगाल ग्रुप के में खेल रहा है। यदि दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करती हैं और नॉकआउट चरण के शुरुआती मुकाबले जीत जाती हैं, तो क्वार्टर फाइनल में मेसी और रोनाल्डो की बहुप्रतीक्षित टक्कर देखने को मिल सकती है।

FIFA World Cup 2026 : विश्व कप में किसका रिकॉर्ड बेहतर?

विश्व कप इतिहास में मेसी का रिकॉर्ड रोनाल्डो की तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली रहा है। मेसी 2022 में अर्जेंटीना को विश्व विजेता बना चुके हैं और अब तक 26 विश्व कप मैचों में 13 गोल कर चुके हैं। दूसरी ओर रोनाल्डो के नाम 22 मैचों में 8 गोल दर्ज हैं।

world Cup 2026 : मेसी के पास विश्व कप में सबसे अधिक मैच खेलने और सबसे ज्यादा मिनट मैदान पर बिताने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वह विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज़े के रिकॉर्ड से सिर्फ तीन गोल दूर हैं।

FIFA World Cup 2026 : वहीं रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। 41 वर्षीय स्टार इस विश्व कप में अपने इन रिकॉर्ड्स को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

विश्व कप 2026 की शुरुआत के साथ दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें इन दोनों महान खिलाड़ियों पर होंगी। अगर सब कुछ उम्मीद के मुताबिक रहा, तो फुटबॉल जगत को मेसी बनाम रोनाल्डो का एक और ऐतिहासिक अध्याय देखने को मिल सकता है।

ये भी जानिए Women T20 World Cup: भारत से भिड़ने से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, वॉर्म-अप मैच में स्कॉटलैंड ने हराया

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा