,

LPG Price Hike Protest: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

LPG Price Hike Protest

LPG Price Hike Protest: इंडियन ऑयल कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

LPG Price Hike Protest: रसोई गैस की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। वीआईपी चौक स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

LPG Price Hike Protest: महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस का कहना है कि बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

read also: West Bengal TMC Rebellion बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर: दोफाड़ होने की कगार पर TMC, NDA को समर्थन दे सकता है बागी गुट

पार्टी नेताओं ने मांग की कि रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में राहत दी जाए और आम जनता को महंगाई से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि कीमतों में कमी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…