,

Shourya Chakra 2026 : राष्ट्रपति ने वीर जवानों को शौर्य चक्र से किया सम्मानित, छग के पुलिस अधिकारी भी शामिल

Shourya Chakra 2026 president-droupadi-murmu-awards

Shourya Chakra 2026 : नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र प्रदान किए। यह सम्मान देश की सुरक्षा और आंतरिक चुनौतियों से निपटने के दौरान असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रदान किया गया।

Shourya Chakra 2026 सम्मानित अधिकारियों में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला प्रमुख रहे। उन्होंने नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक महत्वपूर्ण अभियान के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी बहादुरी और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया।

Shourya Chakra 2026 इसके अलावा मेजर आदित्य प्रताप सिंह को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में एक चुनौतीपूर्ण सैन्य अभियान के दौरान असाधारण साहस का परिचय दिया था। कठिन परिस्थितियों में उनके नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की व्यापक सराहना हुई।

Shourya Chakra 2026 छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट और रामेश्वर प्रसाद देशमुख को भी शौर्य चक्र प्रदान किया गया। दोनों अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए अदम्य साहस का प्रदर्शन किया और सुरक्षा बलों के मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Shourya Chakra 2026 राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi और रक्षा मंत्री Rajnath Singh भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान देश की सुरक्षा के लिए समर्पित वीर जवानों और अधिकारियों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया। शौर्य चक्र भारत का तीसरा सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है, जो असाधारण बहादुरी और कर्तव्यपरायणता के लिए प्रदान किया जाता है।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना