,

Kailash Sarang Jayanti: कैलाश सारंग जयंती पर सेवा, सम्मान और संस्कारों का अनूठा संदेश

Kailash Sarang JayantiKailash Sarang Jayanti

Kailash Sarang Jayanti: पुष्पांजलि एवं शरबत वितरण के माध्यम से मनाई गई कैलाश सारंग जयंती

Kailash Sarang Jayanti: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत इकाई की प्रादेशिक एवं जिला इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं ब्रह्मलीन श्री कैलाश सारंग जी की जन्मतिथि पर विविध सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल स्थित 74 बंगले पर आयोजित पुष्पांजलि समारोह से हुआ, जहां सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग सहित समाज के अनेक गणमान्यजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर कैलाश सारंग जी को नमन किया।

Kailash Sarang Jayanti: इसके पश्चात रोशनपुरा चौराहे (जवाहर चौक) पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वयं सामाजिक बंधुओं के साथ राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Kailash Sarang Jayanti: वृद्धजनों के सम्मान के साथ दिया मातृ-पितृ सम्मान का संदेश

कैलाश सारंग जयंती के अवसर पर नरेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में वृद्ध दंपत्तियों का सम्मान किया गया। मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने वृद्धजनों के चरण पखारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज को यह संदेश दिया कि माता-पिता और बुजुर्ग हमारे लिए सदैव पूजनीय हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के संस्कार और मार्गदर्शन ही हमारे व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं, इसलिए वे प्रत्येक वर्ष इस दिन को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाते हैं और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

Kailash Sarang Jayanti: प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव के आह्वान पर मध्य भारत सहित प्रदेश और देशभर में कैलाश सारंग जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न जिलों और तहसीलों में श्रद्धा एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोपाल के चित्रांश समाज के 22 क्षेत्रीय संगठनों द्वारा नेहरू नगर, बागमुगालिया, एमपी नगर, लालघाटी, सोमवारा और कोलार सहित विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिक दंपत्तियों का सम्मान किया गया।

इसी क्रम में होशंगाबाद कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच वृद्ध दंपत्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कैलाश सारंग जी के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

READ ALSO: Jeera Water Benefits : क्या रोजाना जीरा पानी पीने से पाचन की समस्याएं दूर होती हैं? जानिए इसके फायदे और सावधानियां

कैलाश सारंग जयंती पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने सेवा, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए समाज को बुजुर्गों के प्रति आदर और संवेदनशीलता की प्रेरणा प्रदान की।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना