,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-26/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें…

1. MP में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, आम जनता पर बढ़ा बोझ

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमतें भी 100 रुपए के पार चली गई हैं। सरकार ने इस महीने चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं पर इसका असर दिखने लगा है।

2. ट्विशा डेथ केस में नया खुलासा, 10 दिन जबलपुर में छिपा रहा समर्थ

एक्ट्रेस ट्विशा डेथ केस में आरोपी समर्थ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान समर्थ करीब 10 दिन तक जबलपुर में छिपा रहा। उसने मोबाइल फोन बंद रखा ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। अब पुलिस उन लोगों से पूछताछ करेगी जिन्होंने फरारी के दौरान उसकी मदद की थी।

3. भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर जिले में 500 ओपिनियन मेकर्स तक पहुंचेगी पार्टी

मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए बड़ा अभियान तैयार किया है। पार्टी हर जिले में करीब 500 ओपिनियन मेकर्स तक पहुंच बनाएगी। इसके तहत सांसदों और विधायकों के कार्यक्रम 5 जून से 21 जून तक तय किए गए हैं। व्यापारियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों के साथ सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

4. दमोह में मिले ब्रिटिशकालीन 102 सिल्वर कॉइन

दमोह जिले में एक शिक्षक के मकान की खुदाई के दौरान 102 ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया। मजदूरों का दावा है कि मकान मालिक बाल्टी भरकर सिक्के ले गया। बताया जा रहा है कि इन सिक्कों का कुल वजन 35 किलो से ज्यादा हो सकता है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

5. भोपाल सिटी बस सेवा अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन

भोपाल शहर की बस सेवा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब सिटी बसों का संचालन मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन होगा। इसका प्रभार स्मार्ट सिटी सीईओ को सौंपा गया है। सरकार का दावा है कि इससे बस संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी और राजनीतिक हस्तक्षेप कम होगा।

6. भोजशाला को लेकर फिर उठी बड़ी मांग

धार स्थित भोजशाला को लेकर हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने मुख्यमंत्री से कई मांगें की हैं। संगठन ने यहां संस्कृत विश्वविद्यालय और सरस्वती लोक विकसित करने की मांग रखी है। साथ ही भोजशाला को धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर से जोड़ने की भी बात कही गई है।

7. ग्वालियर में इंटरस्टेट ऑनलाइन गैंबलिंग कॉल सेंटर पकड़ा गया

ग्वालियर पुलिस ने ऑनलाइन गैंबलिंग से जुड़े बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एमपी, यूपी और बिहार के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेम के जरिए फंसाकर म्यूल अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और बैंक खातों की जांच कर रही है।

8. भोपाल में नशे में कार दौड़ाने वाले युवक ने 6 लोगों को मारी टक्कर

भोपाल में हेड कॉन्स्टेबल के बेटे पर नशे में तेज रफ्तार कार चलाने का आरोप लगा है। युवक करीब 10 से 12 किलोमीटर तक कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारता गया। घटना में 6 लोग घायल हुए। बाद में स्थानीय लोगों ने कार को रोककर आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी।

9. छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बहनों समेत 3 की मौत

छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को कुचल दिया, जिससे दो बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ।

10. सीएम मोहन यादव आज भोजशाला में करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज धार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे और तालाब में श्रमदान कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का