Police Response System : राजिम विधायक रोहित साहू ने दिखाई हरी झंडी, जिले के 8 थाना क्षेत्रों में होगी 24 घंटे पेट्रोलिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Police Response System : गरियाबंद पुलिस को मिले 8 नए हाईटेक 112 वाहन, आपात स्थिति में अब और तेज होगा रिस्पॉन्स

REPORT : NEMICHAND BANJARE

Police Response System : गरियाबंद जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग को केंद्र सरकार की ओर से 8 नए हाईटेक 112 वाहन मिले हैं। इन वाहनों को राजिम विधायक रोहित साहू, जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस विभाग के अनुसार जिले के 8 थाना क्षेत्रों में इन वाहनों के जरिए 24 घंटे लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों के आने से सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या किसी भी आपात स्थिति में पुलिस अब चंद मिनटों में पीड़ित तक पहुंच सकेगी।

Police Response System : हाईटेक वाहनों से बढ़ेगी पुलिस की कार्यक्षमता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए 112 वाहनों से जिले में पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम पहले की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी होगा। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों में भरोसा भी बढ़ेगा।

Police Response System : 24 घंटे निगरानी से अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद

गरियाबंद पुलिस के मुताबिक लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के जरिए अपराधों पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने कहा कि नए संसाधनों से पुलिस की कार्यक्षमता और त्वरित कार्रवाई क्षमता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं