,

Kanker Hospital Dispute: जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का विवाद सुलझा, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

Kanker Hospital Dispute

Kanker Hospital Dispute: मेडिकल कॉलेज कांकेर में HR और सफाई कर्मियों के बीच विवाद से बढ़ा था तनाव

Kanker Hospital Dispute: मेडिकल कॉलेज कांकेर में कामथेन सुरक्षा सर्विस के एचआर और सफाई कर्मचारियों के बीच हुए विवाद का समाधान जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हो गया है। जानकारी के अनुसार सफाई कर्मियों ने एचआर पर अभद्रता करने और सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से शिकायत भी की थी।

विवाद बढ़ने के बाद कांकेर एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी और आपसी सहमति से समस्या का समाधान निकालने की पहल की। प्रशासन की समझाइश के बाद दोनों पक्ष सहमत हुए, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

Kanker Hospital Dispute: नोटिस और शिकायतों के बीच बनी सहमति, कार्रवाई टली

कामथेन सुरक्षा सर्विस के एचआर ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों के साथ कुछ सफाई कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत का उल्लेख था। इसी आधार पर दो कर्मचारियों को सेवा से मुक्त करने की सिफारिश संस्थान को भेजी गई थी।

हालांकि एसडीएम के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद विवाद समाप्त हो गया और अब किसी भी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। आज से सभी सफाई कर्मचारी फिर से काम पर लौट आए हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं भी सामान्य हो गई हैं।

read also: Katihar में 200 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…