,

Bemetara Cow Death Case: बेमेतरा गौवंश मौत मामले में कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, देवेंद्र यादव समेत 17 पर केस दर्ज

Bemetara Cow Death Case

Bemetara Cow Death Case: गौवंश की मौत के विरोध में निकाली गई थी शव यात्रा

Bemetara Cow Death Case: बेमेतरा जिले में बड़ी संख्या में गौवंश की मौत के मामले को लेकर किया गया प्रदर्शन अब कानूनी विवाद में बदल गया है। पुलिस ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस के 17 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल के लिखित आवेदन के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में जिले में भारी संख्या में गायों की मौत का मामला सामने आया था। इसके विरोध में युवा कांग्रेस ने शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इसी प्रदर्शन को आधार बनाते हुए कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक गुरदयाल सिंह बंजारे और युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी सहित कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

Bemetara Cow Death Case: देवेंद्र यादव बोले- जनता की आवाज उठाते रहेंगे

एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण करीब 300 गौवंश की मौत हुई, लेकिन लंबे समय तक आंदोलन के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

देवेंद्र यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल गौ माता के नाम पर राजनीति करती है और वोट मांगती है, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता के दबाव में दर्ज कराई गई एफआईआर से वे डरने वाले नहीं हैं और आगे भी जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

read also: Love is always louder : विजय के शपथ ग्रहण के बाद त्रिशा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…