,

Chhatarpur: बैंक में बड़ी डकैती की कोशिश नाकाम, सात ताले टूटे पर तिजोरी के पास पस्त हुए चोर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chhatarpur

Report: Imran khan

Chhatarpur : जिले के बकस्वाहा नगर स्थित मध्यांचल बैंक में बीती रात बदमाशों ने लूट की एक बड़ी साजिश रची। चोरों ने बैंक के सुरक्षा घेरे को भेदते हुए एक के बाद एक सात ताले तोड़े, लेकिन उनकी तमाम कोशिशें तिजोरी के मुख्य लॉक के सामने नाकाम साबित हुईं। समय रहते वारदात का पता चलने से बैंक में रखा लाखों का कैश सुरक्षित बच गया।

Chhatarpur छत के रास्ते घुसे बदमाश, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाश देर रात बैंक की छत के रास्ते परिसर में दाखिल हुए। शातिर चोरों ने अंदर प्रवेश करने के लिए ऊपर के गेट का ताला तोड़ा और फिर बैंक के अंदरूनी हिस्सों में लगे करीब सात तालों को कटर या औजारों की मदद से काट दिया। पूरी रात बदमाशों ने बैंक के भीतर तांडव मचाया, लेकिन किस्मत और मजबूत लॉकिंग सिस्टम की वजह से वे मुख्य तिजोरी को नहीं खोल सके।

Chhatarpur मैनेजर के पहुँचते ही खुला राज

शनिवार सुबह जब शाखा प्रबंधक रोहित साहू बैंक पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। गेट के ताले टूटे हुए थे और बैंक का सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक को सील कर जांच शुरू की।

शाखा प्रबंधक रोहित साहू बैंक

Chhatarpur फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की मदद से सुराग की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है। पुलिस बैंक के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे, लेकिन तिजोरी का सुरक्षित लॉक नहीं टूटना बैंक के लिए राहत की बात रही। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, हालांकि इस घटना के बाद से नगर के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का माहौल है।

Read this: Sanjay Dutt की ‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर रिलीज, RSS, बाबरी मस्जिद और इमरजेंसी जैसे मुद्दों पर उठे तीखे सवाल

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता