,

Domestic Violence: गोड्डा में नशे में धुत पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की, आरोपी फरार

domestic violence

Domestic Violence: घरेलू विवाद के चलते वारदात, दो पोतों के सामने दिया घटना को अंजाम

Domestic Violence: गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित घासीचक गांव में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत पति किशन रविदास ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी रूबी देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।

Domestic Violence: दो दिन से चल रहा था झगड़ा, बच्चों ने दी परिजनों को जानकारी

ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले दो दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार रात करीब 2 बजे फिर से झगड़ा शुरू हुआ और किशन ने पत्नी पर वार कर दिया। उस समय मृतका के दो पोते लव और कुश उनके साथ सो रहे थे। बच्चों ने घटना देखकर मां को बताया, जिसके बाद गांव के लोग जमा हुए। मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। मृतका का बेटा धर्मेंद्र कुमार दिल्ली में काम करता है।

read also: Operation Sindoor Anniversary: भारतीय वायुसेना ने जारी किया खास VIDEO, 88 घंटे में दुश्मनों को दिए जवाब की दिलाई याद

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…