,

Operation Sindoor Anniversary: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सीएम साय का बयान, जवानों के साहस को किया नमन

Operation Sindoor Anniversary

Operation Sindoor Anniversary: सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं ने साझा की ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीरें

Operation Sindoor Anniversary:ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी तस्वीरें साझा कर भारतीय सेना के साहस को सलाम किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने पहलगाम की घटना को याद करते हुए शहीदों और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पहलगाम में माताओं और बहनों का सिंदूर लूटा गया था, जिनके प्रति पूरा देश संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन आतंकियों ने देश की बहनों का सम्मान छीनने की कोशिश की थी, उनका जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिया।

उन्होंने ऑपरेशन में शामिल जवानों के साहस और वीरता को नमन करते हुए कहा कि आज का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत बन चुका है, जो किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देना जानता है।

Operation Sindoor Anniversary: बंगाल हिंसा पर भी बोले सीएम साय, कहा- लोगों को मिली नई आजादी

Operation Sindoor Anniversary: बंगाल में हिंसा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वहां के लोगों को अब नई आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कम्युनिस्ट और फिर टीएमसी सरकार के शासन में लोग खुद को कैद महसूस करते थे, लेकिन अब भाजपा के आने से माहौल बदल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में होने वाले किसी भी अपराध पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

read also: Operation Sindoor Anniversary: भारतीय वायुसेना ने जारी किया खास VIDEO, 88 घंटे में दुश्मनों को दिए जवाब की दिलाई याद

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…