Temple Dispute: कोटा में मंदिर स्थल को लेकर विवाद, भक्त और संत एकजुट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Temple Dispute

Temple Dispute: सड़क चौड़ीकरण के बीच 100 साल पुराने मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध

Temple Dispute: कोटा से एक अहम खबर सामने आई है, जहां सड़क चौड़ीकरण परियोजना के बीच एक करीब 100 वर्ष पुराने मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। श्रद्धालुओं की मांग है कि संकटमोचन हनुमान जी मंदिर को उसके मूल स्थान पर ही पुनः स्थापित किया जाए।
इस मुद्दे को लेकर बालाजी के भक्तों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर संदेश जारी कर श्रद्धालुओं से मंदिर स्थल पर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई थी।

Temple Dispute: सैकड़ों भक्तों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, प्रशासन से जवाब की मांग

Temple Dispute: अपील के बाद शाम को सैकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर स्थल पर पहुंचे और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान भक्तों और संतों ने एकजुट होकर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया और मंदिर को हटाने के किसी भी प्रयास का विरोध जताया।
मीडिया से बातचीत में श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति की अनुपस्थिति और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि इतना बड़ा मुद्दा होने के बावजूद न तो मंदिर समिति सामने आई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

read also: MP: TET मामले में 13 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, शिक्षकों के हित में सरकार मजबूती से खड़ी: CM डॉ यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और