,

Bastar Naxal Attack: बस्तर में सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा, 4 जवान शहीद

Bastar Naxal Attack

Bastar Naxal Attack: विस्फोटक नष्ट करने के दौरान हुआ धमाका, मौके पर तीन जवानों की मौत

Bastar Naxal Attack: बस्तर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुरक्षाबलों की टीम माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को बरामद करने अभियान पर निकली थी। पहले डंप से कंप्यूटर, मॉनिटर और प्रिंटर जैसी सामग्री मिली, जिसके बाद पास में ही एक और डंप मिला।
इस दूसरे डंप में 15-15 किलो की 5 बोरियों में गनपाउडर (पोटैशियम नाइट्रेट और बेरियम नाइट्रेट) रखा हुआ था। BDS टीम की मदद से इस विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक तेज गर्मी और रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण जोरदार विस्फोट हो गया।
इस हादसे में निरीक्षक सुखराम वट्टी, आरक्षक कृष्णा कोमरा और आरक्षक संजय गढ़पाले मौके पर ही शहीद हो गए।

Bastar Naxal Attack: घायल जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, सुरक्षा दावों पर उठे सवाल

Bastar Naxal Attack: विस्फोट में गंभीर रूप से घायल आरक्षक परमानंद कोर्राम को तत्काल हेलीकॉप्टर के जरिए बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन उन्होंने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

Bastar Naxal Attack: लगातार मिल रहे माओवादी डंप और विस्फोटक सामग्री एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के दावे के बीच इस तरह की घटनाएं बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही हैं।
जवानों की यह शहादत प्रदेश के लिए गहरा आघात है और अब जरूरत है कि सुरक्षा अभियानों को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो और जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

read also: MP: TET मामले में 13 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, शिक्षकों के हित में सरकार मजबूती से खड़ी: CM डॉ यादव

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…