Report: Sanjay goswami
Shajapur : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर जिले के दौरे पर रहे, जहाँ उनके व्यक्तित्व के कई रूप देखने को मिले। एक ओर जहाँ उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला, वहीं दूसरी ओर एक धार्मिक केंद्र और ग्रामीण विवाह समारोह में पहुँचकर अपनी सहजता का परिचय भी दिया।
Shajapur गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ा: किसानों के लिए सीएम का बड़ा एलान
मकोड़ी स्थित गेहूं खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस बार गेहूं खरीदी का लक्ष्य पिछले वर्ष के 75 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार किसानों का दाना-दाना खरीदने को तैयार है। वर्तमान में खरीदी की अंतिम तिथि 9 मई है, लेकिन यदि जरूरत पड़ी, तो अन्नदाताओं की सुविधा के लिए इस समयसीमा को आगे भी बढ़ाया जाएगा।
Shajapur “कांग्रेस एक डूबती नाव”: विपक्ष पर जमकर बरसे डॉ. यादव
मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है और उसकी स्थिति अब “डूबती नाव” जैसी हो गई है। डॉ. यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जो भी दल कांग्रेस के साथ जा रहा है, उसका अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जो बोया था, आज वही काट रही है और उसे भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
Shajapur हाटकेश्वर धाम में दर्शन और शादी समारोह में सरप्राइज एंट्री
मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल राजनीति और प्रशासन तक सीमित नहीं रहा। वे प्रसिद्ध सेमली हाटकेश्वर धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने पंडित कमल किशोर नागर जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और धार्मिक चर्चा की। इससे पहले, हेलीपैड से खरीदी केंद्र जाते समय मुख्यमंत्री ने रास्ते में एक साधारण ग्रामीण विवाह समारोह को देख अपना काफिला रुकवा लिया। वे अचानक शादी में शामिल होने पहुँचे और दूल्हा-दुल्हन को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया, जिसे देख ग्रामीण अभिभूत हो गए।
Read this: Hamirpur: रिश्वतखोर चकबंदी पेशकार पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 25 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार





