,

Highway Robbery Coal Transport Scam: कोरबा में ट्रेलर चालक से लूट, “दो नंबर कोयला” बताकर धमकाया; बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार

Highway Robbery Coal Transport Scam

Highway Robbery Coal Transport Scam: कागजात जांच के नाम पर रोककर नगदी और डिजिटल पेमेंट से लूट

Highway Robbery Coal Transport Scam: कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर कोयला परिवहन में लगे एक ट्रेलर चालक के साथ लूट की वारदात सामने आई। आरोपियों ने वाहन को कागजात जांच के बहाने रुकवाया और “दो नंबर का कोयला” होने का आरोप लगाकर चालक को डराया-धमकाया।

इसके बाद खर्चा-पानी के नाम पर उससे नगद रकम वसूली गई और फोन-पे के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर कराए गए। घटना के बाद पीड़ित चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।


Highway Robbery Coal Transport Scam: भागते समय कार पलटी, बिलासपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

वारदात के बाद फरार हो रहे आरोपियों की कार रास्ते में पलट गई, जिससे उनकी पहचान और लोकेशन का सुराग पुलिस को मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

read also: Hamirpur: रिश्वतखोर चकबंदी पेशकार पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 25 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों आरोपी बिलासपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके पास से लूटी गई रकम और वारदात में इस्तेमाल किया गया बोलेरो वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह की वारदात में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…