Report: Farhan khan
Agra ताजनगरी के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक सिरफिरे युवक ने अपनी सनक में एक युवती को उसके घर के भीतर से घसीटकर बाहर निकाला और जबरन ले जाने की कोशिश की। यह पूरी घटना सीसीटीवी और मोबाइल कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
Agra शादी से इनकार करने पर पार की हदें
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पिछले काफी समय से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। 28 अप्रैल को वह अपने परिजनों के साथ युवती के घर रिश्ता लेकर पहुँचा था, जिसे पीड़िता के परिवार ने ठुकरा दिया। इसी बात से बौखलाया आरोपी देर रात दोबारा अपने साथियों के साथ युवती के घर धावा बोल दिया।
Agra छोटी बहन ने दिखाई बहादुरी, पर नहीं रुका दबंग
वारदात के समय आरोपी घर में घुसा और युवती को बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। पीड़िता की छोटी बहन ने साहस दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और शोर मचाया, लेकिन आरोपी की दबंगई के आगे उसकी एक न चली। वह चीखती-चिल्लाती बहन को दरिंदे के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करती रही, पर आरोपी उसे बेरहमी से खींचता रहा।
Agra पुलिस की कार्रवाई: आरोपी और उसकी मां हिरासत में
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आगरा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़िता की मां की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
- गिरफ्तारी: पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है।
- जांच: पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जो हमले के वक्त आरोपी के साथ मौजूद थे।
Read this: Anuppur अनूपपुर-कोतमा मार्ग पर सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी अल्टो कार, चालक सुरक्षित





