,

LPG tanker scam: महासमुंद में LPG टैंकर घोटाला, जब्त कैप्सूल टैंकर से गैस गायब, अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

LPG tanker scam

LPG tanker scam: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जब्त किए गए एलपीजी कैप्सूल टैंकरों से गैस गायब होने का आरोप लगा है। इस पूरे प्रकरण ने प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहन मालिक ने इस मामले में करोड़ों रुपये की गैस की अवैध निकासी, साक्ष्य छुपाने और अधिकारियों की कथित मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को सरायपाली एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम अवैध धान परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एनएच-53 स्थित एक फार्महाउस पहुंची। वहां 6 एलपीजी कैप्सूल टैंकरों से अवैध रूप से गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग की जा रही थी। टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। इसके बाद टीम ने टैंकर, रिफिलिंग नोजल और सिलेंडर जब्त कर सिंघोडा थाने को सौंप दिए।

LPG tanker scam: अवैध रिफिलिंग का खुलासा, 6 टैंकर जब्त-सुपुर्दगी के बाद खाली मिले वाहन

LPG tanker scam: खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट पर 24 दिसंबर 2025 को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में 30 मार्च 2026 को प्रशासन की अनुमति और खाद्य विभाग की मौजूदगी में इन टैंकरों को अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल कंपनी को सुपुर्द किया गया।

LPG tanker scam: वाहन मालिक ने मुख्यमंत्री सहित शीर्ष अधिकारियों से की शिकायत, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

मामले में नया मोड़ तब आया जब भिलाई निवासी वाहन मालिक उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 17 अप्रैल को टैंकर लेने कंपनी पहुंचा, लेकिन वहां टैंकर खाली पाए गए। इसके बाद उसने 23 अप्रैल को कलेक्टर और 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

READ ALSO: Uniform Civil Code : मध्य प्रदेश में UCC पर सियासत तेज, रामेश्वर शर्मा ने CM मोहन यादव का जताया आभार

वहीं, पुलिस और खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शिकायत मिलने के बाद जांच की बात कह रहे हैं। अपर कलेक्टर ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और सभी की नजर जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…