,

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 25 अप्रैल की रात करीब 20 से 25 नकाबपोश लोगों के एक गिरोह ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक और तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bilaspur assault case: नाली में पेशाब करने से मना करने पर भड़का विवाद, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत नाली में पेशाब करने से मना करने को लेकर हुई थी, जो बाद में संगठित हमले में बदल गई। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से परिवार को निशाना बनाया।

Bilaspur assault case: सीसीटीवी फुटेज से पहचान, 7 नाबालिग समेत आरोपी पुलिस गिरफ्त में, बाकी की तलाश जारी

घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 7 नाबालिग भी शामिल हैं, जो इस मामले को और गंभीर बनाता है।

read also: Uniform Civil Code : मध्य प्रदेश में UCC पर सियासत तेज, रामेश्वर शर्मा ने CM मोहन यादव का जताया आभार

पुलिस के अनुसार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…