White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
-dinner-attack-shooter-identity

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग के बाद हमलावर की पहली तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर शेयर किया है। वीडियो में हमलावर तेजी से होटल के अंदर घुसने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

White House: सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने किया काबू

ट्रंप द्वारा साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर दाखिल होने की कोशिश करता है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया और जवाबी फायरिंग भी की। बाद में हमलावर को काबू में कर लिया गया, जिसकी तस्वीर में वह जमीन पर बंधे हाथों के साथ दिखाई दे रहा है।

White House: हमलावर की पहचान आई सामने

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने बताया कि हमलावर का नाम कोल टॉमन एलन है, जिसकी उम्र 31 वर्ष बताई जा रही है। वह टॉरेंस का निवासी है। ट्रंप के मुताबिक हमलावर कई हथियारों से लैस था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

White House: ट्रंप ने की सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ

ट्रंप ने इस घटना के बाद सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सभी कैबिनेट सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

White House: इवेंट जारी रखने पर अड़े ट्रंप

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुरक्षा चिंताओं के बावजूद वे कार्यक्रम को जारी रखने के पक्ष में थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ऐसे हमलों से डरकर कार्यक्रम बंद नहीं करेंगे और “बुरे लोगों” को अपने इरादों में सफल नहीं होने देंगे।

White House: पहले भी नेताओं पर हमलों का जिक्र

ट्रंप ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी रिपब्लिकन नेता को निशाना बनाया गया हो। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली और चर्चित लोगों पर ऐसे हमले अक्सर होते रहते हैं, और इस तरह की घटनाएं एक बड़े पैटर्न का हिस्सा हो सकती हैं।

व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग मामले में हमलावर की पहचान और वीडियो सामने आने के बाद जांच तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर VIP सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

read also: Washington के हिल्टन होटल में फायरिंग, ट्रंप समेत VIP सुरक्षित; भारतीय पत्रकार ने सुनाई आपबीती

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय