Munger : ₹4 लाख के मुआवजे के लिए बेटी से दिलवाई झूठी गवाही; बालिग होते ही युवती ने राष्ट्रपति को पत्र लिख खोली माता-पिता की पोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Munger

Munger बिहार के मुंगेर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने और कानून के साथ खिलवाड़ करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। धरहरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने बालिग होते ही राष्ट्रपति, राज्यपाल और पटना हाईकोर्ट को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी, तब उसके माता-पिता ने महज 4 लाख रुपये के सरकारी मुआवजे के लालच में उसे मोहरा बनाकर एक निर्दोष युवक को उम्रकैद की सजा दिलवा दी।

Munger “निर्दोष है रवि, मैं उसे जानती तक नहीं”

युवती मौसमी कुमारी ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि जिस रवि कुमार को अदालत ने इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है, वह पूरी तरह निर्दोष है। युवती के अनुसार, वह उस युवक को जानती तक नहीं थी, लेकिन परिवार के दबाव और पुलिस की प्रताड़ना के कारण उसने अदालत में झूठा बयान दर्ज कराया था। अब 1 अप्रैल 2026 को बालिग होने के बाद उसने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर सच्चाई उजागर करने का फैसला किया है।

Munger पुलिस पर 30 घंटे अवैध हिरासत और प्रताड़ना का आरोप

युवती ने तत्कालीन पुलिस अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि धरहरा और जमालपुर थाने के पुलिस अधिकारियों ने उसे करीब 30 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। युवती का दावा है कि उसे डरा-धमकार सीआरपीसी की धारा 164 के तहत झूठा बयान देने पर मजबूर किया गया था। उसने मांग की है कि 7 सितंबर 2022 के जमालपुर थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए ताकि सच सामने आ सके।

Munger “खून का पैसा” लौटाने की इच्छा

साजिश के तहत सरकार से मिले 4 लाख रुपये के मुआवजे को युवती ने ‘खून का पैसा’ करार दिया है। उसने राष्ट्रपति से अपील की है कि वह यह राशि सरकार को वापस लौटाना चाहती है। युवती ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (SIT) के गठन और निर्दोष युवक की रिहाई की मांग की है।

Munger न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल

मुंगेर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ओम प्रकाश के अनुसार, पीड़िता ने जिला प्रशासन से लेकर पुलिस मुख्यालय तक अपनी बात पहुंचाई है। फिलहाल यह मामला पटना हाईकोर्ट में विचाराधीन है। यह घटना दर्शाती है कि कैसे मुआवजे के लोभ में पॉक्सो जैसे कड़े कानूनों का दुरुपयोग कर किसी निर्दोष का जीवन बर्बाद किया जा सकता है।

Read this: Plane Crash : जशपुर में विमान क्रैश की आशंका, पहाड़ी क्षेत्र में धुआं और आग की लपटें दिखने से हड़कंप

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर