Plane Crash : आरा पहाड़ के पास हादसे की सूचना, स्थानीय लोगों ने देखी आग की लपटें
Plane Crash : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आरा पहाड़ क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी इलाके में अचानक आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि उन्होंने विमान को गिरते हुए देखा, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Plane Crash : प्रशासन मौके के लिए रवाना, वीडियो की पुष्टि नहीं
Plane Crash : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आग और धुआं दिखाई दे रहा है, लेकिन इन वीडियो की अभी पुष्टि नहीं की गई है।फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार किया जा रहा है और आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
read more : Power Disruption : कोटा में ट्रक की लापरवाही से बिजली व्यवस्था ठप, तारों में फंसकर खंभा हुआ क्षतिग्रस्त

